राजनांदगांव

विस के ज्यादातर क्षेत्रों को कार्यक्रम के बहाने टटोलने का प्रयास
03-Sep-2022 4:14 PM
विस के ज्यादातर क्षेत्रों को कार्यक्रम के बहाने टटोलने का प्रयास

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने गौठानों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 सितंबर।
किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरि गोविंद सिंह तिवारी ज्वाइंट क्वार्डिनेटर ; एआईसीसीद्ध किसान कांग्रेस प्रभारी छत्तीसगढ़ व प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने जिले के डोंगरगांव ब्लाक में पहुंचकर प्रदेश सरकार की महती योजना नरवा गरवा घुरवा बारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी महामंत्री आशीष  शर्मा  व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू  भी मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के आगमन पर उनका तुमड़ीबोड़ में जिलाध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में जोशिला स्वागत किया गया। ब?ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष् का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी तिवारी व अध्यक्ष राम रामविलास साहू जी ने डोंगरगांव ब्लाक में मौजूद अमलीडीह और अर्जुनी के गौठानों का निरीक्षण किया।

उन्होंने गौठान की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद गौठान में संचालित हो रही गतिविधियों की जानकारी ली। प्रदेश प्रभारी तिवारी ने महिला समूह की सदस्यों से भी चर्चा की। जिसमें महिला समूह के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि गौठान के माध्यम से उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है। सरकार की इस पहल से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। महिलाएं अलग.अलग गतिविधियों से जुडक़र खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बना रही हैं।

इसके बाद प्रदेश प्रभारी तिवारी ने डोंगरग? पहुंचकर मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद प्रदेश प्रभारी तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष साहू मुरमुंदा पहुंचे। जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय के साथ सरकार की योजनाओं और क्रियान्वयन से लोगों को मिल रहे लाभ को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष मदन साहू ने उन्हें अलग.अलग योजनाओं के हितग्राहियों से भी मुलाकात कराया। जिसमें लोगों ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से इलाके के किसानों में खुशी की लहर है।

इस दौरान एआईसीसी मेम्बर क्रांति बंजारेए प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र यादवए प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री महेंद्र वैष्णवए जिला महामंत्री चुम्मन साहूए डोंगरगांव वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र बोरकरए जनपद सदस्य चन्द्रिका साहूए ग्राम पंचायत तुमड़ीबो? सरपंच टिकम पटेलए भुपेंद्र सोनवानीए डूंगर गांव किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहूए जिला महामंत्री दिलीप चंद्राकरए रोहित सोनकरए राजेंद्र साहूए प्रमोद वैष्णवए सेक्टर प्रभारी भुवालसाहूए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका के अध्यक्ष रतन लालए सदस्य योगेन्द्र वैष्णवए  महिंद्र नगपुरेए ब्लॉक अध्यक्ष जयचंद ठाकुरए उत्तम वर्माए दिनेश पुराणिकए ओमकार साहूए हेमंत साहू सोनू साहू  दास बैष्णव पुरुषोत्तम  वर्मा मोहित पटेल तुलेश्वरएपुनमचंदएकमलेश्वर साहूएहिरालाल चन्द्रवंशीए कृपा खुटेलएगिरधारी साहू छन्नू लाल कवरए पुरूषोत्तम साहू मुकेश साहू राजू निषाद सहित अन्य मौजदू रहें।

गौठान में किया वृक्षारोपण ; बॉक्स में द्ध
प्रदेश प्रभारी ने अमलीडीह गौठान में गौ माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद गौठान में पैरा दान करने का अनुरोध सभी मौजूद किसानों से किया गया। इस दौरान गौठान में पौधरोपण भी किया गया ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news