राजनांदगांव

राहुल देश को बदलने और नई दिशा देने की यात्रा में है-यादव
14-Sep-2022 5:03 PM
राहुल देश को बदलने और नई दिशा देने की यात्रा में है-यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 सितंबर।
कांग्रेस की 150 दिनों की 3570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा जारी है। प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि व्यापक तैयारियों के साथ कांग्रेस ने अलगाववादी सोच और नीतियों के खिलाफ  यह पहल की है। वक्त है कि लोग सामने आएं और देश के हालातों को समझते हुए निर्णय लें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा कर रहे पदयात्री देश को बदलने और नई दिशा देने की यात्रा में हैं।

श्री यादव ने कहा कि देश में तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है। देश में महंगाई पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है और न ही इसे लेकर किसी तरह के सुधार की कोशिश ही की जा रही है। हालात बिगड़ रहे हैं और भविष्य को लेकर संशय की स्थिति है। ऐसे दौर में भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की आवाम एक ही आंदोलन से जुड़ रही है।

उन्होंने कहा कि देश एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर भाजपा नेता उलूल-जुलूल बयान देकर अपने आचरण और विकृत मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में झूठा दावा किया कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद को प्रणाम नहीं किया। जबकि आरंभ में ही राहुल गांधी ने उनकी प्रतिमा के सामने वंदन कर यात्रा की शुरुआत की थी। भाजपा झूठ के सहारे अपनी सत्ता बचाने का संघर्ष कर रही है।

जिला पंचायत सदस्य श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस का दृष्टिकोण व्यापक और दूरदर्शी है। विश्व पटल पर भारत की साख के लिए कांग्रेस ने कई बलिदान और त्याग किए हैं। कांग्रेस की नीतियों ने देश को मजबूती दी और उद्योग, सहकारिता, तकनीक को बढ़ावा देकर राष्ट्र को संपन्न बनाया। एक बार फिर देश को महात्मा गांधी की विचारधारा की आवश्यकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी इन्हीं विचारधारा के जरिये लोगों को जोडऩे के लिए निकल चुके हैं और उन्हें मिल रहा व्यापक जनसमर्थन यह साबित करने के लिए काफी है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक बदलाव की बयार है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news