सरगुजा

ख्रीस्त राजा पर्व पर निकाली शोभायात्रा
20-Nov-2022 8:09 PM
ख्रीस्त राजा पर्व पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,20 नवंबर। मसीही समाज के द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

ख्रीस्त राजा पर्व रविवारिय विषेष महाप्रार्थना सभा के समस्त धार्मिक अनुष्ठान, मिस्सा पूजा  बिशप डॉ अंतोनी बड़ा और फादर जार्ज ग्रे कुजूर पल्ली पुरोहित महागिरजाघर नवापारा ने संपन्न कराया। 

नगर के आसपास के समस्त रोमन कैथोलिक चर्च में होने वाली रविवारिय प्रार्थना सभा आज सेंट जेवियर स्कूल प्रांगण में ही संयुक्त रूप से सम्पन्न हुई। चर्च में प्रार्थना के समय भजन मण्डली के द्वारा शानदार भजन गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। 

मसीहियों के महापर्व क्रिस्मस के ठीक एक माह पूर्व मसीह समाज के द्वारा ख्रिस्त राजा पर्व मनाया जाता है जिसके बाद से पूरा मसीही समाज क्रिस्मस की तैयारियों में जुट जाते हैं।  काथलिक सभा, काथलिक महिला संघ, काथलिक युवा संघ व समस्त कार्यकारिणी सदस्य नाचते गाते हूए शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा नवापारा महागिरजाघर से प्रारंभ हुई और गांधी चौक, घड़ी चौक, नगर निगम, आकाशवाणी चौक, उर्सूलाईन, बिशप हाउस से होते हुए सेंट जेवियर स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। 

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से महापौर डॉ. अजय तिर्की,प्रबोध मिंज,सिस्टर डायना, फ़ा अमृत,कुल सचिव विनोद एक्का, प्रदीप एक्का,राजेन्द्र तिग्गा,पण्डवा एक्का, जगजीत मिंज,फादर अनिल, सिस्टर मेरी क्लारा टोप्पो सहित उर्सु लाईन सिस्टर्स, संत अन्ना सिस्टर्स, हॉली क्रॉस सिस्टर्स, मिशनरिज आफ चैरीटी सिस्टर्स सहित हजारों की संख्या में मसीही समुदाय के बच्चे, बुजुर्ग, महिला, पुरूष शामिल हूए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news