राजनांदगांव

धान बेचने नहीं जाना पड़ेगा किसानों को दूर - छन्नी
10-Dec-2022 3:31 PM
धान बेचने नहीं जाना पड़ेगा किसानों को दूर - छन्नी

विधायक ने चिरचारीकला में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 दिसंबर। 
विधानसभा के ग्राम पंचायत चिरकारीकला में नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक छन्नी चंदू ने गुरुवार को की। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी ने की।
नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ के बाद अब चिरचारीकला, चोरहा बंजारी, ठाकुरबांधा, मुंजाल पथरी समेत आसपास के क्षेत्र के किसानों को धान बेचने अधिक दूरी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। शुभारंभ अवसर पर विधायक श्रीमती साहू का ग्रामीणों ने आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि कुछ ही दिनों पहले इस धान खरीदी केंद्र की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी और आज इस धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हम सब खुद इस विकास कार्य के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मै और कांग्रेस सरकार सदैव कृतसंकल्पित रही हैं और एक के बाद किए जा रहे विकास कार्य इस बात की सत्यता पर मुहर लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक आसपास के किसानों को अपना धान बेचने लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और आसपास के सभी किसानों के धान का एक-एक दाना इसी धन खरीदी केंद्र में खरीदा जाएगा।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर पूनम सुरेश शर्मा, ललेश्वरी यशवंत चंद्रवंशी, रितेश जैन, चंद्रिका लेखचंद वर्मा, अब्दुल खान, कांति भंडारी, नरेश शुक्ला, डॉ. प्रकाश शर्मा, लालचंद साहू, देव कुमार पंद्रो, धर्मेंद्र साहू, प्रह्लाद मिश्रा, गिरधारी साहू, शत्रुहन प्रसाद मिश्रा, नरेंद्र कुमार कंवर, परसराम कंवर, खेमुराम साहू, भागवत चंद्रवंशी, तामेश्वर साहू, भीखम देवांगन, लक्ष्मीनारायण साहू, पन्नालाल साहू, नरेंद्र दमोहे, मनोज कुमार निषाद, सावित्री साहू, घनशयाम साहू, फूलसिंह यादव, पंकज बांधव, जयपाल यादव, तिलोचन साहू, गणेश पटेल, प्रताप घावडे, गौतम चुरेंद्र, विजय मालेकर, शरद चंद्राकर, तामेश्वर साहू, रिखीराम साहू, राजेंद्र महाराज, लक्ष्मण दमोहे, जगदीश चंद्रवंशी, गणपत सिन्हा, गोपाल सोनी, मनोज सोनी, अंजनी शर्मा, कोल्हू मंडल, दशरथ मंडल, ज्यूधन साहू, कृष्णा बाबा मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news