राजनांदगांव

शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन वार्डों में भ्रमण कर भारत जोड़ो यात्रा
10-Dec-2022 3:40 PM
शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन वार्डों में भ्रमण कर भारत जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 दिसंबर।
देश में एकता और अखंडता कायम हो इन्हीं उद्देश्यों को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व  राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा लगातार निकाली जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत जोड़ो यात्रा के राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी,  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 8 दिसंबर को उत्तर ब्लॉक के वार्ड 31,  32 व 33 लखोली में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई ।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 8 दिसंबर को उत्तर ब्लॉक के लखोली के जनता कालोनी के सांई बाबा, गणेश जी, हनुमान जी व हनुमान लला की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात अरिहंत महिला समूह व जनता कल्याण महिला मंडल की महिलाओं से जनसंवाद कर महिलाओं के साथ यात्रा की शुरूआत हुई, जो वार्ड 31 का भ्रमण करते शंकर मंदिर पहुंची, जहां पर पूजा-अर्चना कर यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा राहुल नगर पहुंचाने पर प्रज्ञा बुद्ध विहार में एकता महिला मंडल की महिलाओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। तत्पश्चात यात्रा वार्ड 32 के गौरा चौक पहुंची, जहां भोलेबाबा मंदिर में श्रीफल चढ़ाकर यात्रा आगे के लिए निकली जो ब्रम्हदेव चौक लखोली शंकर मंदिर और हनुमान में पूजा कर मत्था टेका। इसके बाद यात्रा बैगापारा वार्ड नं. 33 के कर्मा भवन पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में मोहम्मद यहया,  नरेश शर्मा,  मनीष साहू,  महेश साहू समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news