राजनांदगांव

यातायात नियमों का पालन करने जवानों ने ली शपथ
10-Dec-2022 3:54 PM
यातायात नियमों का पालन करने जवानों ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 दिसंबर।
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने रक्षित केंद्र राजनांदगांव में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने व पालन कराने की शपथ दिलाई।
मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को जनरल परेड के पश्चात एसपी श्री ठाकुर ने रक्षित केंद्र राजनांदगांव में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पीटीएस राजनांदगांव से प्रशिक्षणरत पुलिस जवानों को सडक़ पर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। अभियान में शामिल होकर खुद नागरिक का दायित्व निभाएं व आम लोगों को यातायात से संबंधित जानकारी देकर जागरूक करते रहे तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ लिया कि  सडक़ पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखेंगे।  यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिवारजनों से पालन करवाएंगे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट  पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने,  कभी भी शराब पीकर गाड़ीनहीं चलाने,  वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, हमेशा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों को पहले जाने रास्ता देने एवं सडक़ दुर्घटना पीडि़तों की मदद करने सदैव तत्पर रहेंगे।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, डीएसपी यातायात डी. सिसोदिया, डीएसपी नेहा वर्मा एवं रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता व पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news