राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने सोनिया का मनाया जन्मदिन
11-Dec-2022 4:14 PM
शहर कांग्रेस ने सोनिया का मनाया जन्मदिन

स्कूली बच्चों को कापी-पेन किया वितरण

राजनांदगांव, 11 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक शाला लखोली वार्ड 32 में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 9 दिसंबर को सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर लखोली के पूर्व माध्यमिक बालक व कन्या शाला में बच्चों के इंटरवल के समय बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर मनाया। इस दौरान एक स्कूली छात्रा अर्पणा गोरी का भी जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते उपहार स्वरूप कापी-पेन का वितरण कर खुशियां मनाई। इस दौरान शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने बच्चों को भारत देश में कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार के योगदानों को साझा किया।

 कार्यक्रम को लेकर वार्ड पार्षद मनीष साहू व महेश साहू सक्रिय रूप से लगे रहे। इस दौरान मोहम्मद यहया, सूर्यकांत जैन, राजा गुप्ता सहित स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news