दुर्ग

डिवाइडर से टकराई बाईक, अंधेरे में तड़पता रहा घायल वकील, मौत
16-Jan-2023 12:46 PM
डिवाइडर से टकराई बाईक, अंधेरे में तड़पता रहा घायल वकील, मौत

नेहरू नगर ब्रिज पर हादसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 जनवरी।
बीती रात सिविक सेंटर से लौट रहे युवक की बाईक डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक पेशे से वकील था और सडक़ पर अंधेरा होने से उसकी बाईक अनियंत्रित हो डिवाइडर से जा टकराई। हेलमेट न पहने होने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट लगी।

पुलिस के मुताबिक आयुष मिश्रा नेहरू नगर ब्रिज से होकर अपने घर जा रहा था। ब्रिज की लाइटें खराब होने से वहां अंधेरा था। इससे उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। वह काफी देर तक वहीं अंधेरे में तड़पता रहा। जब तक परिजन वहां पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

 सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात आयुष मिश्रा पिता अनिल कुमार मिश्रा (25) निवासी कान्हा पार्क विवेकानंद नगर कोहका देर रात भिलाई टाउनशिप की तरफ से बाइक क्रमांक सीजी 09 ए 0497 से अपने घर कोहका जा रहा था। इसी दौरान नेहरू नगर ओवर ब्रिज के ऊपर वह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। उसने किसी तरह अपने घर में फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी।

ब्रिज के ऊपर की लाइट खराब होने से वहां इतना अंधेरा था कि किसी ने भी आयुष मिश्रा को घायल हालत में नहीं देखा और जब तक पुलिस और परिजन वहां पहुंचे, आयुष की मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news