दुर्ग

तापमान में गिरावट से मिली थोड़ी राहत
30-Apr-2024 3:22 PM
तापमान में गिरावट से मिली थोड़ी राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अप्रैल। लगातार तीन दिनों तक सूरज के तीखे किरणों में तप रहे जिले के लोगों आज तापमान में आई गिरावट के बाद थोड़ी राहत मिली है बावजूद इसके आज भी दुर्ग जिला रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव आदि की तुलना में बहुत ज्यादा गर्म रहा आज आसमान में दिन भर बादल छाए रहने से दुर्ग में पारा 1 डिग्री लुढक़ कर अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। गौरतलब है कि जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था जो रायपुर व बिलासपुर की तुलना में अधिक था। बिलासपुर एवं रायपुर में दुर्ग की तुलना में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आया बिलासपुर का अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री सेल्सियस ही रहा वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान मात्र 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है आगे के दिनों मे क्रमिक रूप से 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हो सकती है वहीं शनिवार को मराठवाड़ा से उत्तरी तमिलनाडू तक फैली द्रोणिका वायु अब विदर्भ के पूर्वी हिस्से, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक होते हुए उतरी केरल तक 1.5 किमी तक विस्तारित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news