गरियाबंद

पूर्व थाना प्रभारी बोधन साहू भाजपा में शामिल
09-Feb-2023 3:10 PM
पूर्व थाना प्रभारी बोधन साहू भाजपा में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम 9 फरवरी
। राजिम विधानसभा के ग्राम बोरसी निवासी बोधन साहू पूर्व (थाना प्रभारी) सेवानिवृत्ति के पश्चात भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने उनका सम्मान करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।
पुलिस विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए टीआई बोधन साहू ने पिछले दिनों भाजपा की अधिकृत सदस्यता ग्रहण कर ली है, बोधन साहू ने 7 फरवरी को फिंगेश्वर में गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।  जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने जय श्री राम के नारों के बीच बोधन साहू को भगवा गमछा पहनाकर उन्हें पार्टी में प्रवेश दिलाते हुए पूरे समर्पित भाव से भाजपा के पक्ष में काम करने कहा।

भाजपा प्रवेश पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बोधन साहू ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीतिक पार्टी से जुडक़र समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का निर्णय लिया, जिसके लिए उन्हें भाजपा से बेहतर और कोई पार्टी नहीं लगी।

बोधन साहू ने आगे कहा भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से वे काफी प्रभावित हैं, सर्वधर्म समभाव की भावना रखने वाली भाजपा से जुडक़र मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। निश्चित तौर पर अपना बाकी का जीवन,भाजपा में रहकर जनसेवा करते हुए बिताऊंगा।

बताना जरूरी है कि लगभग 35 साल की पुलिस सेवा में बोधन साहू ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग की सेवा की है। यहां तक कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपना धैर्य और संभल बनाए रखते हुए कानून और सुरक्षा व्यवस्था की रक्षा की है, जिसके कई जीवंत प्रमाण मौजूद हैं,श्री साहू क्षेत्र के अभनपुर, राखी, गोबरा-नवापारा, देवभोग सहित अनेक थाना में थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे चुके हैं। इस दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिए बोधन साहू को राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है, जो केवल चुनिंदा लोगों को हासिल होता है।

बोधन साहू 31 जनवरी को देवभोग थाना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव,भाजपा नेता रामुराम साहू,मंडल प्रभारी पारस ठाकुर,सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू, मिंजून साहू,पार्षद मंजू हरित, लिखन निषाद, अशोक साहू, भुवनलाल साहू, खिलेश्वर साहू, योगेश साहू, छगनलाल साहू आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news