रायपुर

दहेज की मांग को लेकर सास-ससुर और जेठ ने महिला की जान ली, पति गिरफ्तार
21-Feb-2023 4:18 PM
दहेज की मांग को लेकर सास-ससुर और जेठ ने महिला की जान ली, पति गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी।
राजधानी में लगभग 5 महीने पहले हुए दहेज प्रताडऩा और हत्या के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि मृतक साक्षी साहू का विवाह उमाकांत साहू के साथ हुआ था। जो शादी के बाद अपने ससुराल में ही रहती थी।जहां पर विवाह के बाद से ही उसके ससुराल के लोगों ने कम दहेज लाने का ताना देकर  मृतक को प्रताडि़त करते थे। उसके पति के द्वारा कई बार गाली गलौज और मारपीट कर दहेज की मांग किया जाने लगे पति उमाकांत साहू ससुर सेवनलाल साहू, सास श्रीमती हेमंतरीन बाई साहू, जेठ गोवर्धन साहू निवासी ग्राम नारा थाना मंदिर हसौद व नंनद श्रीमती भानमति साहू उर्फ दामिनी साहू, नंदोई नरेन्द्र साहू निवासी आर्दश नगर मोवा के द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे थे। इससे परेशान साक्षी साहू ने 26 अक्टूबर 2022 को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या को अंजाम दिया।

आत्महत्या के मामले में पुलिस ने धारा 174 का अपराध दर्ज किया। दोनों पक्षों से पूछताछ कर पुलिस ने पाया कि मृतक के पति और उसके परिवार के सदस्यों पर महिला को प्रताणित करने और आत्म हत्या के लिए उकसाने के मामले में अपराध क्रमांक 933/22 धारा 304बी, 498ए, 34 भादवि व 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।  

घटना के बाद से सेवनलाल साहू  65 वर्ष निवासी नारा थाना मंदिर हसौद, श्रीमती हेमंतरीन बाई साहू 58 वर्ष ,गोवर्धन साहू 35 वर्ष निवासी नारा, श्रीमती भानमति साहू उर्फ दामिनी साहू 35 वर्ष स्थाई निवासी छडीया थाना पलारी नरेन्द्र साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 40 वर्ष निवासी छडीया थाना पलारी जिला बलौदाबाजार हाल आर्दश नगर मोवा फरार हो गए है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news