राजनांदगांव

सिलेंडर के दाम बढऩे के विरोध में महिला कांग्रेस ने घेरा सांसद कार्यालय
12-Mar-2023 1:19 PM
सिलेंडर के दाम बढऩे के विरोध में महिला कांग्रेस ने घेरा सांसद कार्यालय

सांसद पांडे पर जनता से दूरी और सदन में महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधने पर उठाए सवाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम  में बढ़ोत्तरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने रविवार को सांसद कार्यालय का घेराव करते सांसद संतोष पांडे के खिलाफ नारेबाजी की। श्री पांडे पर महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधने पर सवाल उठाते प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेसियों ने जनता से दूर रहने के गंभीर आरोप लगाए।  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला विंग ने सिलेंडर  लेकर सांसद कार्यालय का घेराव किया। हाथों में तख्तियां लेकर सांसद पांडे के गैर जिम्मेदारना रवैये पर सवाल उठाए।

महापौर हेमा देशमुख और महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार में 410 रुपए प्रति सिलेंडर का भाव था। आज 1200 के करीब हो गया है। महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। महापौर ने कहा कि प्रदेश महिला अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर सांसद कार्यालय का घेराव करने सभी पहुंचे। लगातार गैस के दाम बढऩे से महिलाओं का बजट गड़बड़ा गया है।

राजनांदगांव के सांसद के तौर पर पांडे चुप्पी साधे हुए हैं। सदन में महंगाई के मुद्दे पर वह चुप रहते हैं। साथ ही जनता के बीच से वह गायब हो गए। महिलाओं के हित को लेकर सांसद पांडे का रवैये बेहद ही नकारात्मक है। कांग्रेस की महिला सदस्यों ने सांसद पांडे से महंगाई पर सदन में चर्चा करने की मांग की। इस दौरान पार्षद सुनीता फडऩवीस, दुलारी साहू, प्रतिमा बंजारे, मिथलेश दिनेश शर्मा, शारदा तिवारी, कुसुम दुबे समेत अन्य लोग शामिल थे।


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news