राजनांदगांव

महालेखाकार एवं खेलो इंडिया के मध्य रोमांचक प्रदर्शन मैच आयोजित
12-Mar-2023 2:42 PM
महालेखाकार एवं खेलो इंडिया के मध्य रोमांचक प्रदर्शन मैच आयोजित

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च।
कार्यालय प्रधान महालेखाकार राजस्थान जयपुर द्वारा पश्चिमी क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन आगामी 15 एवं 16 मार्च को जयपुर राजस्थान में आयोजित किया जाना है।

प्रधान महालेखाकार रायपुर छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व राजनांदगांव की खेलो इंडिया हॉकी टीम के साथ 10 एवं 11 मार्च तक प्रदर्शन मैच खेला गया। दो दिवसीय मैच के श्रृंखला को महालेखाकर ने टीम ने अपने नाम कर आगामी प्रतियोगिता हेतु टीम एकजुटता एवं आत्मविश्वास बढ़ाया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अजय झा, प्रकाश शर्मा, गुणवंत पटेल, सचिन खोबरागड़े, शकील अहमद, कृष्णा यादव, अभिनव मिश्रा, कार्तिक यादव, सुखदेव निर्मलकर, तौफीक अहमद, हारून खान, तरुण यादव एवं उपस्थित अन्य खिलाडिय़ों ने आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने महालेखाकार टीम को शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news