राजनांदगांव

सीएम ने नांदगांव की जनता के साथ किया अन्याय - चौधरी
12-Mar-2023 3:55 PM
सीएम ने नांदगांव की जनता के साथ किया अन्याय - चौधरी

15 करोड़ की राशि देना सौतेला व्यवहार का प्रतीक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च।
भाजपा नेता अशोक चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर नगर निगम को 100 करोड़, बिलासपुर दुर्ग को 50-50 करोड़ अंबिकापुर-जगदलपुर को 20-20 करोड़ रुपए विकास के लिए दिए हैं, लेकिन राजनांदगांव नगर निगम को सिर्फ 15 करोड़ देकर राजनांदगांव के साथ खुला अन्याय किया है। ऐसे तो सर्वविदित है कि राजनांदगांव के साथ भूपेश बघेल सौतेला व्यवहार करते हैं, लेकिन नगर निगम में कांग्रेस का वर्चस्व होने के बावजूद कम राशि देना समझ के बाहर है।

नगर निगम चरोदा, नगर निगम भिलाई, नगर निगम अंबिकापुर-जगदलपुर को हॉस्पिटल की व्यवस्था हेतु करोड़ों रुपये दिये हंै। भिलाई चरोदा में 1 ऑडिटोरियम के लिए ही 9 करोड़ रुपए देकर बड़ी उदारता दिखाया है, लेकिन राजनांदगांव मेडिकल हॉस्पिटल के लिए एक भी रुपया नहीं देकर अपने सौतेलापन को दर्शा दिया है।

बजट में दुर्ग से नया रायपुर मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव रखा है। जबकि पूर्व में डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव से नया रायपुर मेट्रो ट्रेन की मंशा जाहिर की थी। मेट्रो ट्रेन संपूर्ण रुप से केंद्र सरकार की मदद से ही पूर्ण होगा, उसके बावजूद राजनांदगांव को काटकर भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की जनता के साथ खुला अन्याय किया है जिस तरह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय जो उन्होंने राग द्वेष के बिना जनता की सेवा करने की शपथ ली थी, उसको झुठला दिया है। राजनांदगांव की जनता इसका बदला चुनाव में अवश्य लेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news