जशपुर

स्कूटी से गांजा तस्करी, ओडिशा के दो गिरफ्तार
03-Apr-2023 2:59 PM
स्कूटी से गांजा तस्करी, ओडिशा के दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 3 अप्रैल।
  स्कूटी से अवैध रूप से गांजा परिवहन करते अंतरराज्यीय तस्कर नगरनार पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपियों में एक महिला और एक युवक है। दोनों ओडिशा के हैं। उसके कब्जे से स्कूटी सहित 20 किलो  गांजा किमती 2.5 लाख रुपये जब्त किया गया।

पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे ओडिशा प्रांत से होने वाले अवैध पदार्थों की परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्रवाई करने एक टीम गठित की गई थी। इस दौरान पतासाजी के  टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक स्कूटी में बैठकर जगदलपुर की ओर आ रहे  हैं, जो स्कूटी में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं।

 सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकडऩे के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तत्काल घेराबंदी कर ग्राम चौकावाड़ा में चेकिंग शुरु किया गया।

कुछ देर में जगदलपुर की ओर आ रही एक स्कूटी जो पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटी को मोडक़र वापस भागने की फिराक में था, जिसे चेकिंग में लगे पुलिस पार्टी के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया तथा  चेक किया गया जिसमें एक महिला के साथ व्यक्ति मिला।
नाम पता पूछने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे। बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम सोनामती (42), प्रभास (22)निवासी कोलाब नगर, कोरापुट, ओडिशा बताया। उनकी स्कूटी  को चेक करने पर  20 किलो गांजा पाया गया। दोनो आरोपियो से घटना में प्रयुक्त गाड़ी सहित 20 किलो गांजा कुल कीमती 2.5 लाख रुपए को जब्त किया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news