सरगुजा

रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
09-Apr-2023 10:26 PM
रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

वृद्धाश्रम व अनाथालय में भोजन कराकर बांटे जरूरत के सामान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 9 अप्रैल।
भटगांव के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व.  रविशंकर त्रिपाठी की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अजीरमा स्थित वृद्धा आश्रम में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम स्व. रविशंकर त्रिपाठी के छायाचित्र पर शहर के सैकड़ों जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके पश्चात रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें भोजन कराया। इसके अलावा अनाथालय में भी बच्चों को भोजन कराकर कॉपी, पेंसिल, चॉकलेट कपड़ा सहित अन्य जरूरत की सामग्री प्रदान की गई। 

समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविशंकर त्रिपाठी जी का असमय  निधन अंबिकापुर शहर ही नहीं पूरे सरगुजा के लिए अपूरणीय क्षति है। जब तक वह हम सबके साथ रहे हमेशा सरगुजा के विकास और भलाई के लिए काम किए।

श्रद्धांजलि सभा में मेजर अनिल सिंह,जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, देवेंद्र सिंह,ओम प्रकाश जायसवाल, हरविंदर सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, विजय गुप्ता, वीरेंद्र बघेल, विद्यानंद मिश्रा, विवेक दुबे,आकाश गुप्ता, दुधनाथ गोस्वामी, रिंकू सिंह,शैलू सिंह, मुकेश तिवारी, गिरीश गुप्ता, संतोष चौदहा, मनोज कंसारी,भोला कश्यप, जितेंद्र सोनी, राहुल त्रिपाठी,दिलीप समदार,सुरेंद्र जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, दिलीप खत्री,कमलेश तिवारी,विनोद चौहान,अरुण सिंह,आर के खरे, संजय सोनी, मयंक जायसवाल, वीर सोनी, विनायक पांडेय, हर्ष जायसवाल, विश्वनाथ तिवारी, अनुराग शुक्ला, रोहित सिंह, डॉ. सी के मिश्रा,डॉ. रुपेश सिंह, समलेश्वर दुबे, डॉ. नंदलाल यादव, अनिल पांडेय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news