दुर्ग

कांग्रेस के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं- शालिनी
23-May-2023 3:49 PM
कांग्रेस के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं- शालिनी

महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मई।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, मंत्री अमिता बंजारे महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय, जिला महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। 

बैठक के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया जिन्हें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।  

बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि किसी भी सरकार के निर्वाचित होने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है और महिलाएं जो ठान लेती है, उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा देती है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने के लिए संकल्प के साथ हमें अभी से कमर कस कर उतरना पड़ेगा। महिलाओं के विरुद्ध प्रदेश में घट रही घटनाएं यह दर्शाती है कि कि वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार में महिलाएं  किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं है, नशाखोरी चरम पर है। अपराधी अपराधिक गतिविधियों का अंजाम देने में किसी प्रकार से कमी नहीं कर रहे हैं, छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक के साथ अनाचार की घटनाएं सामने आ रही है। केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्म निर्भर बना रही है लेकिन इसके विपरीत हमारे प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह की बहनों से रेडी टू ईट के कार्य को छीन लिया गया। 
महिला मोर्चा की बहनों से आह्वान है कि प्रदेश की कांग्रेस-भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाडऩे के लिए माताओं बहनों के पास जाकर इस सरकार की कारगुजारियों और नाकामियों को उजागर करना है और आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार ने अपने घोषणापत्र मे महिलाओं सुरक्षार्थ शराबबंदी, स्व सहायता समूह की बहनों के लिए कर्जा माफी और विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की थी, जिनमें से एक भी घोषणा पूर्ण नहीं हुई है। दुर्ग शहर में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री से एक महिला ने शराबबंदी की बात की तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि जब तक आपके घर के लोग नहीं छोड़ेंगे तब तक शराबबंदी नहीं हो सकती लेकिन जब उन्होंने घोषणापत्र जारी करते हुए गंगाजल की कसम खाई थी तब तो उन्होंने ऐसी कुटिल बात नहीं कही थी। इस धोखेबाज सरकार को हमें जड़ से उखाडऩा होगा और सभी माताएं बहने इसके लिए मैदान पर उतरना होगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने ना सिर्फ महिलाओं को ठगा बल्कि प्रदेश के हर वर्ग को भी ठगा है उन्होंने तो गंगाजल की कसम खाई और शराबबंदी की बात घोषणा पत्र में करके भूल गई आज प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहने भी अपने आप को ठगा सा महसूस करती हैं क्योंकि उन्होंने जिस विश्वास के साथ उन्हें वोट दिया उस वोट को उसे धोखा विश्वासघात के रूप में बदला। 

महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार की वादाखिलाफी से सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं का हुआ है। महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के आस-पास के 10 घरों में महिलाओं से संपर्क करके भाजपा के पक्ष में बात रखें। 

भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कमल सखी और कमल मित्र बनाने का काम समयावधि में पूरा करते हुए शराबबंदी को लेकर महिलाओं के छोटे-छोटे समूहों में परिचर्चा का आयोजन सभी मंडलों में कराएं। आगामी माह में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों का आगमन दुर्ग जिले में होगा, इस हेतु प्रदेश महिला मोर्चा संगठन के द्वारा जो कार्य प्रदान किए गए हैं उसे हमें जल्द से जल्द पूर्ण करना होगा।

बैठक के अंत में महिला जनप्रतिनिधियों को शाल श्रीफल और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जय श्री राजपूत ने किया। आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि के रूप में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा, बानी सोनी, हिमा साहू, जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, पदमा देवांगन उपस्थित रहे। 

महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव, रूपेश्वरी साहू, अहिल्या यादव, मंत्री ममता जंघेल, धनेश्वरी वर्मा, मंजूलता अंगारे, मंजू पांडे, संतोषी साहू, लता ठाकुर, बिंदु सिंह भुवाल, शीतला ठाकुर, साधना चौधरी, शालिनी दिल्लीवार, विमला कामड़े, कीर्ति देवांगन, कांति सिन्हा, शैलेन्द्री मंडावी, शीतल जांगिड़, अंजू तिवारी, भारती चंद्राकर, हेमलता देशमुख, पूनम चंद्राकर, धनेश्वरी देशमुख, आदिति खरिया, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, उमा शर्मा, सुनीता पाटकर, ममता साहू, अनुराधा गुरुगं, ममता गुरुंग, सरिता लामा, मयूरी कुमार, संगीता द्विवेदी, कुंती ढीमर, एमएन यादव, कांता कलार, यशोदा साहू, संध्या यादव, सविता यादव, प्रमिला यादव, लक्ष्मी साहू, मीनू ठाकुर, संतोष यादव, यशोदा देवांगन, जांभाई साहू, रमशिला पटेल, तनुजा बघेल, कल्पना जांगड़े, डॉ रुचि गुप्ता, यामिनी हरमुख, मीरा दुबे, साधना सिंह, मनीषा उपाध्याय, भुनेश्वरी साहू, कालिन्द्री साहू, मधु दुबे, नारायणी पांडे, सुखियादिन साहू, मान बाई साहू, प्रभा साहू, कुमारी साहू, चमेली बाई साहू, सतरूपा ठाकुर, कांति यादव, मीना सिंह, योगिता शर्मा, अंजू तिवारी, सतीश साहू, सुधा सेंगर, ममता देवांगन, सविता साहू, डॉली ताम्रकार, सुनैना स्वर्णकार, सुषमा स्वर्णकार, कामनी ताम्रकार, प्रमिला देवांगन, भावना पांडेय, शैल बिहारी शुक्ला, प्रभा साहू सहित सभी 13 मंडलों की प्रमुख महिला मोर्चा पदाधिकारी शामिल रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news