बलौदा बाजार

पूर्व विधायक जनक के जन्मदिन पर बधाई देने कांग्रेसियों का तांता
23-Jul-2023 7:31 PM
पूर्व विधायक जनक के जन्मदिन पर बधाई देने कांग्रेसियों का तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 23 जुलाई। बलौदाबाजार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता जनक राम वर्मा का शनिवार को जन्म दिवस समारोह काफी उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं के बीच मनाया गया।

बलौदा बाजार स्थित उनके कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बधाई संदेश का सिलसिला सुबह से लेकर दोपहर तक चलते रहा। यहां बधाई संदेश संबंधित संस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

श्री वर्मा को बधाई देने के लिए नगर के अलावा सुहेला सिमगा हथबंद तिल्दा नेवरा भाटापारा पलारी अर्जुनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिसर के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला, सतीश अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्माा, सीमा वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्षष विक्रम गिरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, पूर्व विधायक चेतराम साहू जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, श्रीमती ललिता यदु, संदीप साहू जिला अध्यक्ष संतोष यादव तिलक कन्नौजे सुरेंद्र सिंह ठाकुर जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष परमेश्वरी साहू गणेश प्रसाद जायसवाल सहित बलोदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए।

यहां बधाई देने पहुंच पहुंचने वाले सभी लोगों को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। केके वर्मा एवं उमेश जैन ने बधाई गीत गाकर लोगों को आनंदित किया। पश्चात सुहेला सिमगा हथबंद तिल्दा नेवरा भाटापारा पलारी अर्जुनी के भी जन्म दिवस समारोह मनाया गयाा।

उल्लेखनीय है कि समारोह परिसर में बधाई फ्लेक्सी का भंडार था, जिसमें लिखा हुआ था कि छत्तीसगढ़ में काका है। अब बलौदाबाजार में बबा है। जय काका जय बबा आदि नारा लिखा गया था। जो कि पूर्व विधायक जनक राम वर्मा को बबा के नाम से संबोधित किया जाता है। इसलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को काका एवं जनक राम वर्मा को बबा के नाम से उल्लेखित नारा लिखा हुआ था।

आगामी चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी के रूप में शक्ति प्रदर्शन के रूप में माहौल दिखाई दिया। इसके पूर्व इसी स्थल पर कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के जन्मदिन पर भी विधानसभा स्तरीय जन्म दिवस का भव्य समारोह समारोह संपन्न हुआ है। उस समय भी शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल दिखाई दिया। क्योंकि छाया वर्मा भी बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रबल दावेदार हैं। जबकि कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा का जन्म दिवस समारोह भी बलौदाबाजार स्थित कृष्ण निवास परिसर में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया था। यहां भी पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता नेता शुभचिंतक शामिल हुए थे। श्री शर्मा का नाम भी बलौदाबाजार विधानसभा के लिए प्रमुखता से है।

वैसे कृष्णायन कॉलोनी इन दिनों नेता नगरी के रूप में प्रचलित है। जहां सुरेंद्र शर्मा के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, विद्या भूषण शुक्ला, छाया वर्मा भी रहती है, जो बलौदाबाजार के लिए कांग्रेस के दावेदार हैं। हालांकि इस कॉलोनी में इन लोगों के बीच राजनीतिक एवं परिवारिक संबंध हैं। लेकिन स्पर्धा में कौन बाजी मार लेगा यह कहना मुश्किल है। वैसे भी बलौदा बाजार विधानसभा के लिए सभी वर्गों से कांग्रेसी टिकट की दौड़ में लंबी लाइन है। कुल मिलाकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस का माहौल बना रहा है। वहीं कार्यकर्ता भी चार्ज हो रहे हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news