बेमेतरा

हड़ताल समाप्त, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेंगी महिलाएं
24-Jul-2023 3:43 PM
हड़ताल समाप्त, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेंगी महिलाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 जुलाई।
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला समूह की महिलाएं कलेक्टर दर पर वेतन समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थी। नतीजतन शहर के 21 वार्डों में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रभावित हुआ था। अब सोमवार से महिला समूह की महिलाएं काम पर लौट रही हैं।

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू होने से आम जनों को राहत मिलेगी, क्योंकि कचरा कलेक्शन नही होने से शहर वासियों को घर में कचरा इक_ा करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार स्वच्छता दीदी महिला पुरुष महासंघ के बैनर तले पूरे प्रदेश भर में महिला समूह की महिलाएं हड़ताल पर थी।

जिले में 200 से अधिक महिलाएं करती है कचरा कलेक्शन का काम 

शहर के 21 वार्डों में 50 महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। इसी तरह जिले में 216 महिलाएं कचरा कलेक्शन का काम करती हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय के अनुसार सोमवार से शहर के सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा कलेक्शन किया जा रहा था।

3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थीं स्वच्छता दीदी 

कलेक्टर दर पर वेतन, सप्ताह में 1 दिन अवकाश एवं पीएफ फंड तय करना की मांग शामिल है। महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा है। जहां उन्हें मांगो को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने के बाद महासंघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news