बलौदा बाजार

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग स्थापना 29 से
24-Jul-2023 8:40 PM
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग स्थापना 29 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 24  जुलाई। महावीर देव मंदिर बजरंग चौक प. बंशराज तिवारी मुख्यमार्ग बलौदाबाजार जीर्णोद्धार, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम 29 जुलाई को शुरू होगा।

प्रथम दिवस 29 जुलाई शनिवार दोपहर 2 बजे कलश यात्रा एवं विग्रह भ्रमण महावीर देव मंदिर बजरंग चौक से गोपाल मंदिर नेहरू चौक गाँधी चौक मानस मंदिर पिपरहा तालाब श्री शिव मंदिर मावली माता मंदिर ठाकुर देव मंदिर होते हुए पुन: महावीर देव मंदिर, द्वितीय दिवस 30 जुलाई रविवार प्रात: मूर्ति स्थापना कार्य प्रारम्भ, प्रात: 10 बजे अखंड रामायण पाठ प्रारम्भ होगा।

 तृतीय दिवस 31 जुलाई सोमवार अखंड रामायण पाठ विराम  शिव प्रतिमा शिवलिंग स्थापना सहस्त्रधारा अभिषेक हवन महाआरती, संध्या 4 बजे संगीतमय शिव माहात्म्य तदुपरांत संगीतमय रामायण, चतुर्थ दिवस एक अगस्त मंगलवार पूर्णाहुति, प्रात: 11 बजे मंदिर परिसर में संतों का स्वागत वंदन, एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वल्र्ड स्कूल पुराना बस स्टैंड में संतों द्वारा आशीर्वचन, हिन्दू समाजहित में कार्यरत लोगों का पूज्य संतों द्वारा सम्मान एवं भोग प्रसादी होगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news