जशपुर

पूर्व सांसद की गाड़ी पर अज्ञात तत्वों ने की पथराव, जांच में जुटी पुलिस
27-Jul-2023 4:07 PM
पूर्व सांसद की गाड़ी पर अज्ञात तत्वों ने की पथराव, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 27 जुलाई।
भाजपा के पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव के वाहन पर मंगलवार की रात को अज्ञात तत्वों के द्वारा पथराव किया, जिसमें सभी परिवार सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक उक्त घटना मंगलवार की रात की है। जब राजा रणविजय ओडिशा के राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे। 

जशपुर आने के क्रम में बाला छापर लकड़ी डीपो के पास इनकी गाड़ी पर अज्ञात तत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया। राहत की बात रही कि कांच टूटा नहीं अन्यथा पत्थरों के निशाने पर राजा रणविजय को चोट लग सकती थी।

पूर्व सांसद के बेटे यश प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि उनके पिता पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, उनकी माँ और वह स्वयं राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे, तभी बाला छापर के पास अज्ञात तत्वों द्वारा उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया गया जिसके चलते गाड़ी के आगे का कांच चकनाचूर हो गया। राहत की खबर यह है कि पत्थर का चोट हमलोगों नहीं लगा बाकी गाड़ी की काँच चकनाचूर हो गई। इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news