जशपुर

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सेराज
29-Jul-2023 8:38 PM
कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सेराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 29 जुलाई।
आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने जशपुर जिले में संगठनात्मक मजबूती लाना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सहित जिला में नई नियुक्ति की गई है। जिसमें जशपुर जिलाध्यक्ष के रूप में सेराज खान की नियुक्ति की गई है वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार ताहिर अली को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रणवीर भाटिया, प्रकाश किस्पोट्टा और सुभाष बाखला का नियुक्ति जशपुर जिले से किया गया है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का पीसीसी ने प्रदेश से लेकर जिला तक में परिवर्तन किया है। जशपुर जिला में कांग्रेस के कद्दावर नेता सेराज खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सेराज खान को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल निर्मित है। 

आपको बता दें कि सेराज खान इस वक्त जनपद पंचायत कुनकुरी के उपाध्यक्ष है और लगातार 2 बार वह जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुवे है। वर्ष 1997 से कांग्रेस में राजनीति की शुरुआत करने वाले सेराज खान जनाधार वाले नेता है क्षेत्र में मजबूत पकड़ के साथ साथ सामाजिक नेतृत्व के कारण इनकी एक विशेष ही पहचान बनी हुई है। वर्ष 1997 में इनको कांग्रेस का जोन अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद लगातार पार्टी के हित में कार्य करते रहने के कारण इन्हें 2000 में जिलाध्यक्ष पंचायती राज संगठन जशपुर में कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान दो बार इन्होंने जनपद सदस्य के रूप में किस्मत आजमाया और दोनों बाद सफलता भी हाथ लगा जिसका परिणाम है कि इस वक्त ये जनपद उपाध्यक्ष कुनकुरी के पद पर पदस्थ हैं। 

क्षेत्र में निर्विवादित,न्यायप्रिय और सर्वलोक हिताय गुणों के कारण सभी के चहेते भी बने हुवे हैं जिस कारण इनका जनाधार क्षेत्र में बढ़ा है। कांग्रेस के जिला में स्तंभ माने जाने वाले नेता रामपुकार सिंह का हाथ सेराज खान के ऊपर माना जाता है। जिनके मार्ग दर्शन व दिशा निर्देश में सेराज खान लगातार पार्टी के हित में कार्य कर रहे है,फलस्वरूप पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से अब नवाजा है। पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व सौंपा है।जिलाध्यक्ष बनने के बाद शुभचिंतकों सहित समर्थकों के द्वारा सेराज खान को बधाई और शुभकामनाएं दिया जा रहा है।

सेराज खान ने जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने उपरांत प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेनन, विधायक रामपुकार सिंह, विधायक यूडी मिंज, विधायक विनय भगत, जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि उनको मिले दायित्व का वह पूरी ईमानदारी से निर्वाहन कर जिले के तीनों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएंगे। उन्होंने दावा की राज्य में पुन: कांग्रेस की सरकार बन रही है और जिले के तीनों सीटों पर कांग्रेस का प्रत्यासी जीत रहा है।इस जीत में सहभागी बनने अल्पसंख्यक मोर्चा का हर पदाधिकारी अपना शत प्रतिशत योगदान देगा।

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेराज खान, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता ताहिर अली को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रणवीर भाटिया, प्रकाश किस्पोट्टा और सुभाष बाखला को चुने जाने पर डडग़ांव से नईम खान समेत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news