जशपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, बूथ को मजबूत करने दिए टिप्स
01-Aug-2023 8:03 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, बूथ  को मजबूत करने दिए टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 1 अगस्त।
सोमवार को कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं से विधायक यूडी मिंज और जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव शामिल हुए और सभी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। 

ब्लॉक के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी बूथ को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने विस्तृत रूप से विशेष जानकारी के साथ चुनाव लडऩे के टिप्स दिए जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हर बूथ को मजबूत बनाने का कार्य बूथ एजेंटों का होता है और चुनाव का रिजल्ट भी उनके हाथों में होता है। ऐसे में हमें अपनी अपनी सजगता से दायित्व को निभाना पड़ेगा, क्योंकि हमें एक एक वोटर को समेटना है, क्योंकि एक एक वोट हमारे लिए कीमती है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक यूडी मिंज द्वारा किए गए विकास और जनहित के एक एक कार्य को लेकर लोगों के बीच जाना है हमें मजबूत और निर्भीक होकर कार्य करना है हम सब मिलकर एक जुट होकर यह चुनाव लडऩा है हम तैयार हैं एक चुनाव में अपने विधायक और मुख्यमंत्री बनाने के लिए। हमें एक एक लोगों को बारीकी से समझाना है हमारे द्वारा किए गए कार्यों को बताना है क्योंकि 15 साल के मुकाबले हम मजह 3 साल में ही बहुत सारे विकास के कार्यों को लगातार किया है।

विधायक यूडी मिंज ने कहा कि अभी तो विकास की शुरुआत हुई है। भाजपा के 15 साल के शासन काल में हम एक-दूसरे से धर्म की लड़ाई में उलझे रहे अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। 

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, और हमारे मुखिया भूपेश बघेल लगातार प्रदेश में अव्वल होकर कार्य कर रहे हैं चाहे वो रोजगार का क्षेत्र हो स्वास्थ्य का क्षेत्र हो कृषि का क्षेत्र हो किसानों की हित के कार्य हों बिजली सडक़ का विकास करना हो है क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। 

कुनकुरी विधानसभा में जो कार्य के लिए 15 साल से इंतजार आपलोगों ने किया वो काम प्रगति पर हैं और कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मैं निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए विकास की कार्यों को करने में लगा हूं और आपलोगों से आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं अभी मुझे बहुत से कार्य करके दिखाने हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news