सूरजपुर

अनुपम बने कांग्रेस प्रदेश संयुक्त महासचिव
01-Sep-2023 8:31 PM
अनुपम बने कांग्रेस प्रदेश संयुक्त महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर,1 सितंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में सहप्रभारी द्वय चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का के निर्देशन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिवों की बहुप्रतिक्षित सूची को जारी किया है। 

जिले के युवा नेता अनुपम फिलिप को प्रदेश संयुक्त महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं कॉंग्रेस संचार विभाग ने अनुपम फिलिप को प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त किया है। इस दोहरी प्रतिष्ठापूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अनुपम फिलिप ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों का आभार जताया है। इसके पूर्व अनुपम फिलिप ने युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभाया है। 

वर्तमान में अनुपम जिला कॉंग्रेस कमेटी सूरजपुर के महामंत्री के पद पर कार्यरत है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती भगवती राजवाड़े, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, जिला शहर अध्यक्ष संजय डोसी सहित संभागभर के कांग्रेसजनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news