बेमेतरा

एसपी भावना गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजी जाएंगी, राज्य में पहली
02-Sep-2023 2:39 PM
एसपी भावना गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजी जाएंगी, राज्य में पहली

बेमेतरा, 2 सितंबर। एसपी भावना गुप्ता को प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उनके नाम की घोषणा गुरुवार को की गई। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लोगों को प्रदान किया जाता है। भावना गुप्ता यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं। उन्हें यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है।

प्रदेश की एक मात्र आईपीएस
एसपी बेमेतरा भावना गुप्ता प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसपी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रदेश की प्रथम महिला आईपीएस होंगी। इस उपलब्धि पर एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी एवं जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news