सूरजपुर

भाजपाईयों ने लिया प्रत्याशियों को जीत दिलाने का संकल्प
02-Sep-2023 6:46 PM
भाजपाईयों ने लिया प्रत्याशियों को जीत दिलाने का संकल्प

टिकट नहीं बदलेगा, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर चलेगा संगठन का डंडा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 2 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा घोषित सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा के प्रत्याषियों ने मां कुदरगढ़ी धाम में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उपस्थितजनों ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प भी लिया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा है कि किसी भी सूरत में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्यासी अब नहीं बदलेंगे। इसलिए मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करें।

ज्ञात हो कि भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत जिले के प्रसिद्ध देवी धाम कुदरगढ़ में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और प्रतापपुर से शकुन्तला पोर्ते सहित अन्य पदाधिकारियों ने मां बागेश्वरी के दरबार में पूजन अर्चन कर अपना मत्था टेका।

इस दौरान उपस्थितजनों द्वारा भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी अब बदले नहीं जाएंगे। पार्टी के लिए समर्पित होकर केन्द्र सरकार की योजनाओं और वर्तमान राज्य सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाएं। वहीं जो भी पार्टी विरोधी बात करता है उसका वीडियो, ऑडियो हम तक पहुंचाएं। पार्टी के विरुद्ध अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बूथ जीतो विधानसभा जीतो का दिया मंत्र

जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं की चिन्ता पूरे संगठन की होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो और विधानसभा जीतो का मंत्र भी दिया। कार्यक्रम को पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भूलन सिंह मरावी, लक्ष्मी राजवाड़े, शकुन्तला पोर्ते ने भी संबोधित किया।

इस दौरान बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, सुमन सिंह, रामु गोस्वामी,राजू प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सुभाष राजवाड़े, मार्तण्ड साहू, रामेश्वर बैस, मोहन शर्मा, सुनील साहू ,महेश्वर पैकरा, शान्तनु गोयल, लालचंद शर्मा, राकेश पाठक, आशीष प्रताप सिंह, रामकेवल पैकरा, चिंतावन राजवाड़े, नेहा तिवारी, विनीता यादव, शैलेन्द्र गुप्ता सहित काफी संख्या में तीनों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news