बेमेतरा

संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से की पूजा
04-Sep-2023 2:38 PM
संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से की पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 सितंबर।
जिला मुख्यालय, समृद्धि विहार,ब्राह्मण पारा, कृष्णा विहार में बहुला चौथ पर महिलाओं ने व्रत रख पूजन किया। क्षेत्र में रविवार को घरों-घरों में बहुला चौथ की पूजा की गई। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, उनकी तरक्की, शांति व समृद्धि के लिए गाय व बछड़े के साथ भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा की गई।

पूजा के दौरान सरोजनी पांडेय, उर्मिला वर्मा, अनुसुइया यादव, ईश्वरी वर्मा, ममता यादव, संतोषी वर्मा, प्रतिभा वर्मा, ज्योति यादव, रेशमा वर्मा आदि उपस्थित रहीं।

संतान की लंबी उम्र के लिए गाय और बछड़े की पूजा पं. बोसेन्द्र पांडेय ने बताया कि बहुला चतुर्थी संतान देने वाला और ऐश्वर्य बढ़ाने वाला व्रत है। वेद और पुराणों में गाय का महत्व बताते हुए बताया कि इस दिन गाय की विशेष पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस चतुर्थी तिथि पर श्रीकृष्ण ने शेर बनकर बहुला गाय की परीक्षा ली थी।

 इसलिए इस दिन गौ माता की पूजा की जाती है। मिट्टी की गाय, शेर और बछड़ा बनाकर इनकी भी पूजा की जाती है। सुबह जल्दी उठकर महिलाएं पूजा करती हैं। इसके बाद पूरे दिन श्रद्धा के अनुसार व्रत या उपवास का संकल्प लेती हैं। इसके बाद संतान की लंबी उम्र के लिए गाय और बछड़े की पूजा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन खासतौर से गाय के दूध पर बछड़े का ही अधिकार होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news