बेमेतरा

154 किसानों के खाते में नहीं पहुंची न्याय योजना की राशि , किसान सहकारी बैंक के लगा रहे चक्कर
04-Sep-2023 3:14 PM
154 किसानों के खाते में नहीं पहुंची न्याय योजना की राशि , किसान सहकारी बैंक के लगा रहे चक्कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 सितंबर। जिले के लगभग 154 किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की 10 लख रुपए से अधिक राशि अब तक क्रेडिट नहीं हुई है। बता दे की 20 अगस्त को राशि डीबीटी की गई थी लेकिन 13 दिन होने के बावजूद 150 किसानों को यह राशि नहीं मिली है। खाते में रकम नहीं पहुंचने से किसान परेशान होकर बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व में जिले के 947 किसानों को भुगतान किया गया था, जिसका सत्यापन पूर्ण नहीं हो पाया है।

20 अगस्त को राजीव गांधी किस ने योजना के तहत बेमेतरा जिले के 147938 किसानों के खाते में इस साल की दूसरी किस्त की राशि 106 करोड़ 42 हजार रुपए का अंतरण किया गया था। जिले के 154 किसानों के खाते फेल होने के कारण 8 लाख 90 हजार रुपए नहीं मिले। इन किसानों के खाते और आईएफएससी कोड में गड़बड़ी होने के कारण रकम उनके वास्तविक खाते में नहीं जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी तरह तीन किसानों के खाते में रकम गई है कि नहीं इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है इन किसानों के खाते में 29 हजार रुपए का भुगतान करना था। इस तरह जिले में 157 किसानों के खाते में 9 लाख 19 हजार रुपए नहीं क्रेडिट की गई है।

इस बार मौसम की मार फसल लागत बढ़ गई है। किसान फसल बचाने के लिए खेतों में अधिक खर्च कर रहे हैं, जिसकी वजह से न्याय योजना के तहत मिली रकम उनके लिए बेहद जरूरी हो गई है। इसका अनुमान जिले के 19 सरकारी बैंकों की शाखों में किसानों की भीड़ देखकर लगाया जा सकता है।

जिला सहकारी बैंक को मिले 106 करोड़ रुपए

बीते सत्र के दौरान जिले के 19 सरकारी बैंकों के 126 धान खरीदी केदो में 147276 किसानों ने 1355 करोड़ 74 लख रुपए का धन बचा था, और पूर्व में प्रथम किस्त से वंचित किसानों को रकम देना है। जिले में अभी तक 157 किसानों को छोडक़र शेष किसानों के खाते में 105 करोड़ 9 लाख 32 हजार रुपए डाले गए हैं।

2022 से 947 किसानों का सत्यापन है अटका

खरीफ फसल सीजन 2022 के दौरान 148044 किसानों को बोनस दिया गया था। इन किसानों को 106 करोड़ 23 लाख जारी किए गए थे। सत्र 2022 के दौरान जिले के 148516 किसानों को सही राशि का भुगतान किया गया था, पर 947 किसानों का तहसील मॉड्यूल से सत्यापन कराया गया, जिसमें 941 किसानों को अधिक भुगतान किया जाना पाया गया था। इसके बाद बच्चे 6 किसानों का सत्यापन लंबित है। किसानों के सत्यापन के बाद 533 और 408 किसान अपात्र मिले हैं। साथ ही पूर्व सत्र में समिति स्तर पर 652 किसानों का खाता सत्यापन किया जाना है, जिनके खाते में रकम नहीं डाली गई है।

दो किस्त नहीं मिलने पर 220 किसानों ने आवेदन किया

जिले के 220 किसानों ने योजना की एक व दो किस्त नहीं मिलने पर कृषि विभाग के पास आवेदन किया है, जिसमें से 60 आवेदनों को खाद्य विभाग में निरस्त कर दिया। बाहरहाल किसान राशि आने की जानकारी लेने के लिए बैंक व कार्यालय में बार-बार जा रहे हैं। राशि नहीं आने पर किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसके बाद निराकरण कर रहे हैं।

प्रभारी अधिकारी राजीव गांधी किसान न्याय योजना जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि एक और दो किश्त नहीं मिलने के 220 आवेदन मिले हैं किस विभाग के पास शिकायत कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news