बेमेतरा
सांप के डसने से महिला की मौत
04-Sep-2023 3:15 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 सितंबर। अंधियारखोर नयापारा निवासी अनिता साहू (42) की रविवार को सांप के डसने से मौत हो गई है। अनिता साहू पति रोहित साहू रोज की तरह रविवार सुबह 6 बजे अपने घर में झाडू लगा रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। महिला ने देखा कि सांप ने डसा है इसके बाद उसने घर में दोनों पुत्रों को बताया। वहीं महिला की बिगड़ती हालत को देखकर परिजनों ने महिला को नवागढ़ अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। शाम को अंधियारखोर के मुक्तिधाम में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।