जशपुर

भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार का आइना है भाजपा का आरोप पत्र-सांसद गोमती साय
10-Sep-2023 3:04 PM
भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार का आइना है भाजपा का आरोप पत्र-सांसद गोमती साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 10 सितंबर। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद गोमती साय ने,भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जारी किये गए आरोप पत्र पर मीडिया से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पांच साल के शासन काल में कांग्रेस सरकार के पास उपलब्धी के नाम पर गोठान घोटाला,पीएससी घोटाला,शराब घोटाला,कोयला घोटाला,डीएमएफ घोटाला जैसे भ्रष्ट कारनामा के अलावा कुछ नहीं है। पांच साल के शासन काल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होनें कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इस आरोप पत्र को लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान,भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव तक जाएंगें और जनता को इसकी जानकारी देगें। उन्होनें कहा कि यह आरोप पत्र,छत्तीसगढ़ की जनता का छलकते हुए दर्द का आइना है। पांच साल के दौरान,भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं।

प्रशासनिक आतंक के भय से आम जनता के साथ पत्रकार भी थर्रा रहें हैं। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं से वंचित करने का घोर पाप किया है। भाजपा का यह आरोप पत्र,छत्तीसगढ़ की ठगेश सरकार के विदाई का पत्र है।

 पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री गणेश राम भगत,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिला पंचायत जशपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश राम भगत,देवेन्द्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता,गोविंद राम भगत,राजेश गुप्ता शाामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news