सूरजपुर

भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रमुख विजय बघेल कार्यकर्ताओं की मन की बात जानने पहुंचे सीतापुर
12-Sep-2023 9:30 PM
भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रमुख विजय बघेल कार्यकर्ताओं की मन की बात जानने पहुंचे सीतापुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर,12 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी 2023 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र बनाने के लिय पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम लोगो की राय ले रहे है,इसी कड़ी में मंगलवार को घोषणा पत्र समिति के प्रमुख विजय बघेल का आगमन सीतापुर में हुआ जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बघेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में आम जनता और किसान परेशान हैं। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने लोक लुभाने घोषणा पत्र के माध्यम से जनता का मत पाकर सरकार बनाने में सफलता तो हासिल कर लिया पर अब कुछ दिनों में फिर से चुनाव होने वाले है पर आज तक कांग्रेस अपनी घोषणा को पूरा नहीं कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ चुकी है। इस सरकार के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शराब घोटाला, चावल घोटाला, ऐसे कई घोटालों में इनके लोग शामिल है। आगामी चुनाव में जनता पूरी तरह से इस सरकार को नकार कर भाजपा की सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में रामलखन पैंकरा, देवनाथ सिंह,रोशन गुप्ता,पूर्व विधायक गोपाल राम,अनिल सिंग रज्जु राम रजनीश पाण्डे सरवन दास नेमलाल गुप्ता, प्रभात खलखो अनिल अग्रवाल भगत सिंह बंसीधर उरांव सुनील गुप्ता,रूपेश गुप्ता,अनिल निराला अनुज एक्का,सेत कुमार बड़ा,मोती गुप्ता राज कुमार गुप्ता,विमला भगत,सरोज गुप्ता नीरू मिस्त्री ललिता तिर्की,बिंदु भगत, संगीता कंसारी एवं काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news