राजनांदगांव

देश ही नहीं दुनिया सुनती है मन की बात - रमन
30-Oct-2023 4:08 PM
देश ही नहीं दुनिया सुनती  है मन की बात - रमन

राजनांदगांव, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का रविवार को 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। स्थानीय सिंधु भवन में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रमन सिंह ने आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया मोदी के मन की बात को सुनती है। यह कार्यक्रम जनजागरण का एक अभियान है। जिससे हर कोई प्ररेणा लेता है। उन्होंने कहा कि मोदी के आहवान पर लोकल फॉर वोकल अभियान से पूरा देश जुड़ गया, आप लोग भी इस अभियान का हिस्सा बने और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें। कार्यक्रम में मन्नूमल मोटलानी, अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, ब्रह्मानंद बजाज, सुरेश डूलानी, जया यादव, तोरण यादव, हरीश मोटलानी, अर्जुन वाधवानी, गोलू सूर्यवंशी ने डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया।
 कार्यक्रम का संचालन अमर लालवानी व राजा माखीजा तथा आभार प्रदर्शन रूपचंद भीमनानी ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news