राजनांदगांव

योजनाओं से खुशहाल किसानों पर अन्यायही भाजपा का काम - रूपेश
31-Oct-2023 2:24 PM
योजनाओं से खुशहाल किसानों पर अन्यायही  भाजपा का काम - रूपेश

बायोमेट्रिक के आड़ में किसानों की दिवाली काली करने की साजिश उजागर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 अक्टूबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने छग के किसानों पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार अन्याय का आरोप लगाते कहा कि छग में जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 25 सौ में धान खरीद कर उनके मेहनत का सही हक देने का कार्य प्रारंभ की तो केंद्र सरकार सेंट्रल पुल का चावल नहीं खरीदने का तुगलकी फरमान जारी कर किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न होने में बाधा बनी। अब 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होनी है, तो केंद्र सरकार बायोमेट्रिक मशीन 31 अक्टूबर तक नहीं भेजकर धान खरीदी में फिर से बाधा उत्पन्न करने का कार्य कर दी है। जिससे छग के किसानों की दिवाली काली हो जाए और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था फिर से बेरंग करने का भाजपाई साजिश का खुलासा हुआ है।

श्री दुबे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते कहा कि धान के कटोरा कहा जाने वाले छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों को इस प्रकार से परेशान कर रखी थी कि किसान आत्महत्या करते थे। छग में कांग्रेस सरकार आने के बाद भूपेश बघेल के मजबूत इरादों से छग में राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ हुई, तब छ ग का किसान उन्नतशील और खुशहाल हुआ है, जहां धान की पैदावार बढ़ी। 1.25 लाख किसान बढ़े, खेती का 1.25 रकबा बढ़ा जो सरकार की योजना से कृषि के प्रति रुचि का प्रमाण है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news