राजनांदगांव

ठंड की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों का बाजार सजा
01-Nov-2023 12:39 PM
ठंड की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों का बाजार सजा

तिब्बती शरणार्थियों की दुकानों में बढ़ी ग्राहकी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

राजनांदगांव, 1 नवंबर। देश की उत्तरी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं से जिले में तापमान गिर रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह और शाम के वक्त में ठंडी हवाएं चल रही है। धीरे-धीरे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। ठंड की दस्तक के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी असर दिखने लगा है। शाम ढ़लते ही सड़कों में आवाजाही कम होने लगी है। उधर तिब्बत शरणार्थियों की पारंपरिक सालाना दुकानों में ग्राहकी बढ़ रही है। ठंड की शुरूआत के साथ गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है।

स्थानीय फ्लाई ओवर के नीचे तिब्बती समुदाय के लोगों ने गर्म कपड़ों का बाजार जमा लिया है। इस साल मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना जाहिर की है। अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में गिर रहे पारा से ठिठुरन बढऩे की संभावना प्रबल हो रही है। एक जानकारी के मुताबिक सोमवार और मंगलवार रात का तापमान में गिरावट रहा। वहीं दिन में तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हुई। इसके बावजूद सर्द हवाओं ने लोगों को हल्की ठंड का अहसास कराया।

बताया जा रहा है कि नवंबर माह में सर्दीली हवाएं चलेगी। इससे लोगों को सर्दी के मौसम में सावधानी बरतनी पड़ेगी। वातावरण में नमी के कारण ठंडी हवाएं दिन में अपना असर दिखा रही है। इस बीच ऊनी कपड़ों की खरीददारी बढ़ी है। उच्च किस्म के गर्म कपड़ों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल अच्छी ठंड पडऩे की उम्मीद लिए तिब्बती ऊनी कारोबारियों ने शहर में अपना अस्थाई ठिकाना बना लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news