राजनांदगांव

भाजपा ने घोषणा पत्र में सभी वर्ग का दिया ध्यान - मधुसूदन
04-Nov-2023 4:04 PM
भाजपा ने घोषणा पत्र में सभी वर्ग का दिया  ध्यान - मधुसूदन

राजनांदगांव, 4 नवंबर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल जनता के साथ छलावा किया। जबकि भाजपा ने अपनी घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है, इसका मतलब यह है कि भाजपा अपने वादों को अवश्य निभाएगी।

कांग्रेस की तरह वह जनता को छलावे में नहीं रखेगी। श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल जनता को छलती रही है। जबकि भाजपा ने विकास के रूप में अपने कार्यों को दर्शाया है, इसलिए आने वाले 7 नवंबर को जनता कमल फूल का बटन दबाकर बीजेपी को विजयी अवश्य बनाएगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news