राजनांदगांव

भाजपा है तो विकास है-संतोष
06-Nov-2023 3:41 PM
भाजपा है तो विकास है-संतोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 नवंबर। जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा है तो विकास है और इस विकास के जरिये भाजपा पुन: सत्ता पर आएगी।

भाजपा के संकल्प पत्र के जारी होने के बाद प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है और लगता है कि इस बार भूपेश के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का सूपड़ा साफ  है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के रोड-शो में भीड़ को देखकर यह कहा जा सकता है कि भाजपा के विकास पर लोगों का विश्वास बढ़ा है और वे पूरे मन से भाजपा को विजयश्री का सेहरा पहनाने के लिए मन बना चुके हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के रोड शो में  उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ को देखकर कांग्रेस में हलचल मच गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा है तो विकास है। पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल को प्रदेश की जनता देख चुकी है और इस दौरान विकास कार्यों के न होने से उनमें भारी मायूसी है, वह यह समझ चुकी है कि कांग्रेस के लोग केवल अपना विकास चाहते हैं उन्हें प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। राजनांदगांव में भी विकास थम सा गया है। इन 5 सालों में एक भी विकास के कार्य नहीं हुए, बल्कि भाजपा शासन काल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, वह रुक गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news