राजनांदगांव

अब छलावे में नहीं आएगी जनता - अभिषेक
06-Nov-2023 4:19 PM
अब छलावे में नहीं आएगी जनता - अभिषेक

राजनांदगांव, 6 नवंबर। भाजपा के पूर्व सांसद  एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक जनसंपर्क में लगे हुए थे। रविवार को  भूपेश सरकार के घोषणा पत्र जारी होने पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने अपनी सभाओं में कहा कि 5 वर्ष पूर्व जिन 36 वायदों के दम पर सत्ता पाई थी एवं सारे वायदे तार-तार हो गए। छत्तीसगढ़ के भोले-भाले लोगों ने कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र पर भरोसा किया था, वह 5 साल बाद सफेद झूठ का पुलिंदा साबित हुए हैं।

अभिषेक सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र को देखकर अटल कथन याद आता है कांग्रेस की बोतल वही है, शराब वही है, सिर्फ  कार्क बदल दिया गया है।  एक और जहां भूपेश बघेल सरकार ने भाजपा के घोषणा पत्र की नकल करते पुन: लोगों को ठगने का षड्यंत्र कर रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना के तहत भाजपा ने संकल्प पत्र लाकर प्रदेश को पुन: विकास की नई ऊंचाइयों के साथ आगे बढऩे का संकल्प लिया है।

अभिषेक सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो कहा  है, वह कर दिखाया है । सभी किसानों से स्पष्ट रूप से सिंह ने कहा कि विगत 2 वर्ष का बोनस एक साथ श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस पर भाजपा किसानों के खाते में डालेगी। साथ ही किसानों को चार किस्त के लिए अब लाइन में लगने और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। भाजपा शासन काल में एकमुश्त रकम दी जाएगी, इसलिए किसान बेहिचक होकर किसानी कार्य में लगे रहे और उनके गांव में ही पैसे ट्रांसफर की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news