महासमुन्द

देव संस्कृति उमावि में व्यंजन स्पर्धा, बच्चों ने लगाये स्टॉल
05-Jan-2024 3:41 PM
देव संस्कृति उमावि में व्यंजन स्पर्धा, बच्चों ने लगाये स्टॉल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 जनवरी। स्थानीय देव संस्कृति उमावि में व्यंजन स्पर्धा का आयोजन प्रभारी शिक्षिका गरिमा साहू व्याख्याता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मिडिल विभाग से जहानवी साहू, हर्षिता पटेल, लतिका कश्यप, योगमाया गोस्वामी, पल्लवी साहू, टिंकी साहू, साधना देवांगन, तनु ढीमर, उर्वशी ध्रुव तथा हाईस्कूल विभाग से डॉली साहू, सुमन देवांगन, नेहा साहू, सरोज निषाद,विनीता सिन्हा सुमित्रा साहू ने दूध फरा, साबूदाना बड़ा, बोबरा, गुलगुला, डुबकी एवं इड़हर सब्जी तथा विभिन्न प्रकार की चटनी, अरसा, सोहारी, फरातील, गुझिया, चौसेला, बिजोरी का स्टाल लगाया। 

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विभाग से प्रथम डॉली साहू तथा द्वितीय सरोज निषाद, मिडिल विभाग से प्रथम योगमाया गोस्वामी तथा द्वितीय पल्लवी साहू रही। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को प्राचार्य एवं अध्यक्ष द्वारा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाजार की समझ व अपनेपन के मिठास के साथ सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखने के लिये प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य शशि प्रभा थिटे, अध्यक्ष नंद कुमार साहू, कृष्ण कुमार साहू, लोकेश चंद्राकर, जितेन्द्र चक्रधारी, ऋषभ साहू, चौलेंद्र भोई, पोखराज ध्रुव, गरिमा साहू, चित्रलेखा साहू, बसंती यादव, योगिता महाकुर,विद्या सिन्हा, अनीता पिल्लई, जयश्री श्रीवास्तव, सुनीता साहू, संजू पारेश्वर, योगिता कनौजे, मीनाक्षी पांडे, डिगेश्वरी चक्रधारी, सविता महंती, गौरी साहू, गायत्री साहू, भारती साहू तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे। यह जानकारी शिक्षक कृष्ण कुमार साहू ने दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news