बेमेतरा

छात्राओं के विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी को अतिथियों ने सराहा
13-Jan-2024 2:38 PM
छात्राओं के विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी को अतिथियों ने सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 जनवरी।
स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बेमेतरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। मनुष्य के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान विज्ञान द्वारा कैसे हो सकता है। यह विज्ञान मॉडलों के माध्यम से ही मिल पाता है। प्राचार्य कविता बाचपेयी ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। 

इस आयोजन के लिए संस्था के विज्ञान विषयों के व्याख्याताओं ज्योति परमार, ऋचा मिश्रा, नेहा ठाकुर, सोमा घोष ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी मे कक्षा 9वीं से 12 वीं की छात्राओं ने कुल 128 मॉडल प्रस्तुत किए जिनका विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।

उक्त प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में संतोष मिश्रा,हिरेंद्र साहू,नरेंद्र देवांगन ने मॉडलों का निरीक्षण किया और अपना निर्णय दिया। हाई स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान पर कक्षा 10वीं की छात्राओं सुनीता एवं योगिता द्वारा निर्मित हमारा विद्यालय द्वितीय कक्षा 10वीं से ही तुलसी वर्मा निर्मित त्रिकोणमिति अनुपात तथा तृतीय अमृता एवं भारती द्वारा बनाया गया ऊर्जा स्रोत मॉडल को मिला। हायर सेकंडरी स्तर से कक्षा 12वीं की देविका और वंदना के मॉडल लेबर सुरक्षा को प्रथम, 11वीं की छात्राओं नीलम एवं दीपिका के चन्द्रयान को द्वितीय तथा 12वीं की संध्या एवं नीलम के सिटी स्कैन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रयास किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news