जशपुर

सीएम की पहल से वृद्ध महिला स्वस्थ होकर लौटी घर
19-Jan-2024 5:31 PM
सीएम की पहल से वृद्ध महिला स्वस्थ होकर लौटी घर

किडनी की बीमारी से परेशान, परिजनों ने सीएम से मांगी थी सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,19 जनवरी।
सीएम की पहल से किडनी की बीमारी से परेशान वृद्ध महिला स्वस्थ होकर घर लौटी।
ज्ञात हो कि किडनी की गंभीर बीमारी से पीडि़त वृद्ध महिला शिमिया यादव लम्बे समय से जिंदगी की जंग लड़ रही थी। वृद्धा की जान बचाने के लिए उसके परिजन भी लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन शिमिया की हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कुनकुरी निवासी शिमिया यादव के परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बगिया स्थित सीएम निवास से सहायता करने का अनुरोध किया। 

परिजनों ने बताया कि पीडि़त वृद्ध महिला का लगातार खून की कमी हो जाने के कारण कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया था,जिसके बाद जांच के दौरान किडनी संबधी बीमारी बताया गया था। जिसके बाद परिजनों ने इलाज में सहायता के लिए बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास से गुहार लगाई थी। जिसके बाद शिमिया को इलाज के लिए अंबिकापुर मे भर्ती कराया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद जरूरतमंद परिवार की समस्या को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिमिया के बेहतर उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिमिया को डिकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गय। यहाँ के उपचार के बाद वृद्धा स्वस्थ होकर, अपने घर लौट चुकी हैं। उपचार में सहायता के लिए शिमिया के परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का भार सम्हालने के बाद से मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त करने के लिए तेजी से काम किया है। शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद, मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवा को ठीक करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा था।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news