रायपुर

भाजपा का प्रचार-प्रसार जोरों पर, बृजमोहन ने ली बैठक
31-Mar-2024 2:30 PM
भाजपा का प्रचार-प्रसार जोरों पर,  बृजमोहन ने ली बैठक

अभनपुर,  31 मार्च।  रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क जारी है।

 विगत दिनों उन्होंने लगातार भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठकें ली और अब उन्होंने चुनाव के अगले पड़ाव में रायपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है जिसकी शुरुवात उन्होंने अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल से की।

 बृजमोहन अग्रवाल  खोपरा मंडल पहुंचे जहां उन्होंने खोरपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने हेतु परिश्रम करना है, एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं और हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना है और इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग और सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। जिससे कोई भी मतदाता छूट ने जाए। भाजपा ने युवा, महिला, गरीब, किसान सभी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी भी धर्म या वर्ग का हो। ऐसे में लोगों के पास कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं है। 

बैठक में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, नपा अध्यक्ष गफ्फ़़ू मेमन गरियाबंद, मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष खोरपा पारसमणी साहू, मंडल अध्यक्ष चम्पारण नारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, नेहरू लाल साहू, खेलू राम साहू,रवि आर्य वर्मा, श्रीमती देवकी साहू, अश्वनी साहू समेत विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news