रायपुर

नाग, चौधरी और पांडे 2,3,4 को भरेंगे नामांकन
31-Mar-2024 3:04 PM
नाग, चौधरी और पांडे 2,3,4 को भरेंगे नामांकन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के प्रत्याशी 2,3 और 4 अप्रैल को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान  प्रदेश चुनाव प्रभारी  नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे । नवीन  2 अप्रैल को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे काँकेर पहुँचेंगे और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद काँकेर से गुरूर के रास्ते कार द्वारा शाम 4 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद वे रात रायपुर पहुँचेंगे।

 श्री नबीन 3 अप्रैल को कार द्वारा सुबह 11 बजे महासमुंद पहुंचकर  प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की नामाकंन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद श्री नबीन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दुर्ग लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 7 बजे दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर विधानसभा की बैठक करेंगे। 4 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर साढ़े 11 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राजनांदगांव से रवाना होकर नबीन अपराह्न 4 बजे रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और तत्पश्चात वे शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 नबीन  शाम रायपुर पहुँचे। और  ठाकरे परिसर  में बूथ विजय अभियान समिति, विशेष सम्पर्क (सामाजिक टोली), विशेष सम्पर्क (व्यावसायिक टोली), विधायक प्रवास, लाभार्थी सम्पर्क अभियान , महामंत्री एवं संभाग प्रभारी  क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक व महामंत्री व अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

श्री नबीन 31 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे महासमुंद पहुँचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक महासमुंद लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे महासमुंद जिले के जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे काँकेर के लिए रवाना होकर साढ़े 7 बजे काँकेर पहुँचेंगे। यहाँ रात 8 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक काँकेर लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे।

 श्री नबीन 1 अप्रैल को श्री नबीन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काँकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुँचेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 शाम बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे धमतरी से कार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुँचेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news