रायपुर

भारत रत्न आडवाणी को साय की बधाई
31-Mar-2024 3:08 PM
भारत रत्न आडवाणी को साय की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा कि - भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, लालकृष्ण आडवाणी  को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान च्भारत रत्नज् से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी  के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news