राजनांदगांव

युगांतर ने प्राचार्य खंडेलवाल को दी विदाई
31-Mar-2024 3:25 PM
युगांतर ने प्राचार्य खंडेलवाल को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 मार्च।
युगांतर पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, निवर्तमान प्रशासक सुरेंद्र भार्गव, संगीत शिक्षक विनय नायडू, विज्ञान शिक्षिका जयश्री भार्गव, कम्प्यूटर शिक्षिका गुणेश्वरी को विदाई विद्यालय के चेयरमैन विनोद सदानी, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक अकेडमिक्स सुशील कोठारी, अजय सिंगी, नरेंद्र कोटडय़िा, डॉ. मोहन पारख, राजकुमार अग्रवाल, जितेन्द्र भंसाली और शिक्षकों की उपस्थिति में दी गई। इस दौरान विनय नायडू ने विदाई गीत गाकर भाव-विभोर कर दिया।

एकेडमिक निदेशक अकेडमिक्स सुशील कोठारी ने प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल की संस्था की प्रति ईमानदारी की प्रशंसा की। अभिषेक चौबीस घंटे सेवाओं के लिए तत्पर रहते थे। इस प्रकार सेवा समर्पित प्राचार्य को शत-प्रतिशत अंक दिया जा सकता है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशासक सुरेंद्र भार्गव के संबंध में कहा कि उनके प्रशासनिक कार्य सराहनीय रहे। संगीत शिक्षक विनय नायडू के कार्यों की सराहना करते कहा कि उनकी ग्यारह वर्ष की लंबी सेवाएं अविस्मरणीय है। उन्होंने कम्प्यूटर शिक्षिका गुणेश्वरी की शांतिपूर्ण किए कार्यों को काफी सराहा। उन्होंने विज्ञान शिक्षिका जयश्री भार्गव के कार्यों की सराहना की। 

चेयरमैन विनोद सदानी ने कहा कि विदाई के समय बोलना बड़ा कठिन है, फिर भी विदाई की औपचारिकता तो निभानी ही पड़ेगी। विद्यालय को जब आवश्यकता होगी, तब वह अभिषेक के शैक्षणिक अनुभव का लाभ लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि युगांतर के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने अभिषेक को गले लगाकर युगांतर को दी गई, श्रेष्ठ सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। 

प्राचार्य अभिषेक ने कहा कि प्रशासन परिवर्तनशील है, लेकिन हमें संस्था के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते रहना चाहिए। हम जैसा प्रकृति को देंगे वैसा ही प्रकृति दो गुणा करके लौटाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने युगांतर की महान टीम के साथ कार्य किया। उन्होंने गीता के कथन का उल्लेख करते कहा कि सद्कर्म कभी निष्फल नहीं होता। प्रशासक सुरेंद्र भार्गव ने कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों से राजस्थान जा रहे हैं। संस्था में आवश्यकतानुसार पुन: सेवाएं दे सकते हैं। इसी तरह के विचार गुणेश्वरी तथा जयश्री भार्गव ने भी प्रकट किए। समारोह को शिक्षकों की ओर से हिंदी के विभागाध्यक्ष वीएन राय, अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष कंचन सोहल, दीप्ति बिंदल पीजीटी कॉमर्स ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका श्वेता मूंदड़ा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news