राजनांदगांव

गायत्री विद्यापीठ में शाला प्रवेशोत्सव
01-Apr-2024 3:58 PM
गायत्री विद्यापीठ में शाला प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 अप्रैल। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसमें कक्षा 1 ली से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे।

इस कड़ी में प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में शाला के विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा शानदार स्वागत गीत एवं प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया। इस कड़ी में शिक्षकों द्वारा बच्चों का तिलक वंदन करते हुए पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प वर्षा भी की गई। सभी बच्चों में काफी उत्साह, उमंग देखा गया। शाला के एकेडमिक को-आर्डिनेटर अमित उत्तलवार द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज विद्यालय में आपका पहला दिन जैसे उत्साह व उमंग से परिपूर्ण है। इसी उत्साह व उमंग के साथ आपको नई कक्षाओं में पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई में जूट जाना है। आपकी सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है। इसे आत्मसात करते हुए आप आगे बढेÞं। आप सभी को विद्यालय परिवार की ओर से अनेक शुभकामनाएं।

शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् आशीष शर्मा रसायन शास्त्र के ज्ञाता का गायत्री विद्यापीठ परिसर में हार्दिक स्वागत, अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो कि आशीष शर्मा शहर के प्रख्यात व्याख्याता के रूप में विगत 25 वर्षों से रसायन विषय में बच्चों को मार्गदर्शन देकर उनकी उन्नति हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सह-सचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अमित उत्तलवार, प्रशासक अनिल बाजपेयी उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, रूपाली गांधी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता उषा झा ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news