महासमुन्द

तेज गर्मी : डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, सुबह स्कूल शुरू
02-Apr-2024 2:52 PM
तेज गर्मी : डिहाईड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, सुबह स्कूल शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद ,2 अप्रैल। सप्ताह भर से शहर सहित अंचल में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह से पूरे दिन गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी है। तापमान बढऩे से मेडिकल कॉलेज सहित प्राइवेट अस्पतालों में डिहाइट्रेशन, उल्टी दस्त के मरीज पहुंचने लगे हैं। ग्रामीण अंचरत में स्थिति

थोड़ी और गंभीर है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में तेज गर्मी की देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

अप्रैल की पहली तारीख को ही हिट वेव की स्थिति निर्मित हो गई। आमतौर पर मई या जून में इस तरह की स्थिति निर्मित होती है।

कल दोपहर में शहर की सडक़ें सूनसान दिखाई दी। मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल लगने के साथ ही अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। कल  सुबह 10 बजे के बाद ही सूर्य की तपिश कहर बरपाने लगी थी। आज भी यही हाल है। बीते दो दिनों से आसमान में बदली की वजह से गर्मी का पता नहीं चल पा रहा था।

 लेकिन बादल साफ  होते ही सूर्य ने अपना प्रचंड रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। तापमान में उतार चढ़ाव तथा तापमान  में बढ़ोत्तरी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है।

लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सुबह स्कूल लगाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। सरकारी प्रायमरी स्कूल अब सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लग रही हैं। इन दिनों सरकारी व निजी अस्पतालों में सिर दर्द, सर्दी, खांसी तथा फीवर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों व सीनियर सिटीजंस की संख्या अधिक है। स्थिति यह है कि अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है।

मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी के अनुसार तापमान वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आगामी 6 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक हवाएं चल  सकती है।

लेकिन तापमान में कमी की संभावना नहीं है। सीएमएचओ के अनुसार तापमान डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर वेव की स्थिति उत्पन्न  होती है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों पर सर्वाधिक होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news