महासमुन्द

क्षेत्रीय विजेता का खिताब महर्षि विद्यालय की छात्रा नियति सिदार को
09-May-2024 1:52 PM
क्षेत्रीय विजेता का खिताब महर्षि विद्यालय की छात्रा नियति सिदार को

महासमुंद, 9 मई। भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक महासमुंद अध्याय द्वारा आयोजित मेरी स्मारक खोज राष्ट्रीय चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में स्थानीय महर्षि विद्यालय की छात्रा नियति सिदार कक्षा 8वीं ने क्षेत्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है।

     अपने अंचल की धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन के प्रति शालेय विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन्टैक महासमुंद अध्याय द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसी क्रम में विगत 27 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय स्तर की मेरी स्मारक खोज चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

      इस प्रतियोगिता में स्थानीय 6 विद्यालयों के 43 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इनकी चित्रकारी एवं निबंध सीट को मूल्यांकन हेतु इन्टैक केन्द्रीय मुख्यालय नई दिल्ली भेजा गया था। यहां पूरे देश के 100 शहरों के 11 हजार प्रविष्टियों में से 15 राष्ट्रीय एवं 103 क्षेत्रीय विजेता घोषित किये गए। इनमें नियति सिदार के खल्लारी मंदिर पर चित्रकारी व निबंध लेखन को क्षेत्रीय विजेता के लिये चयन किया गया।

 नियति ने यह खिताब हासिल कर अपने विद्यालय एवं नगर का गौरव व मान बढ़ाया है। नियति के पिता कीर्ति सिदार पुलिस महकमें में सेवारत व माता यशोदा सिदार गृहणी हैं।

 इस उपलब्धि पर संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर, शशि शर्मा, सहसंयोजक राजेश्वर खरे, सराईपाली संयोजक यशवंत चौधरी, सदस्य मानकलाल चन्द्राकर, अशोक शर्मा, रूपेश तिवारी, डा.विश्वनाथ पाणिग्रही, प्रमोद कन्नौजे,रघुनाथ सिन्हा,मानक नामदेव एवं समस्त इन्टैक परिवार ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news