दुर्ग

किसानों के विरोध के बावजूद खेतों में नाप जोख
05-Apr-2024 3:41 PM
किसानों के विरोध के बावजूद खेतों में नाप जोख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 अप्रैल। एक अप्रैल को तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक का बहिष्कार कर गैस लाइन प्रभावित किसान बाहर आ गए थे। ग्राम बागडूमर किसानों के विरोध के बावजूद आज उनके खेतों में नाप जोख कर दिया। इसे लेकर नाराज किसानों ने गेल (इंडिया) के अधिकािरयों के दबाव में तहसीलदार का उनके ग्राम बागडूमर में पहुंचना बताया।

किसानों का कहना है जिले के अहिवारा तहसील अन्तर्गत ग्राम बागडूमर के किसान इन दिनों अहिवारा तहसीलदार के दमनात्मांक कार्रवाई से परेशान है। पहले 1 अप्रैल  को अहिवारा तहसील कार्यालय में बुलाकर किसानों पर गेल (इंडिया) को खेतों में काम करने पर दबाव बनाया गया। जिसके विरोध स्वरूप किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। ग्राम बागडूमर के प्रभावित किसानों ने तहसीलदार को अवगत भी कराया कि गेल(इंडिया) द्वारा किए गए उल्लंघनों की जाँच करने का आश्वासन दुर्ग उपायुक्त टंडन ने दिया है।

जाँच होने तक कोई भी ऐसी कार्रवाई न की जाए, जिससे जाँच की कार्रवाई प्रभावित हो मगर बैठक में तहसीलदार भी गेल (इंडिया) के कर्मचारियों की हाँ में हाँ मिलते नजर आये और आज उनके गाँव में आकर खड़े हो गए जहां गेल (इंडिया) के कर्मचारी उनके खेतों में नपाई कर निशान लगा रहे है।

किसान नेता रवि प्रकाश ताम्रकार ने कहा कि आज तहसीलदार द्वारा जो कार्रवाई की गई वह पूर्ण रूप से गेल(इंडिया) के दबाव में की जा रही है। पिछले एक साल से वे गेल (इंडिया) के उल्लंघनों को जिला प्रसाशन को अवगत कराते आये है उन्होंने जाँच की माँग की थी परंतु उनकी माँगों को दरकिनार कर गेल (इंडिया) के मुनाफ़े के लिए तहसीलदार  अब गाँव में दबाव बनाने आ रहे है और स्वयं खड़े होकर नाप जोख करवा रहे है, जिसका वे पुरजोर विरोध करते है ।

तहसीलदार तथा आरआई के मौजूदगी में गेल (इंडिया) द्वारा बेतरतीब नापजोख करने से किसान आक्रोशित है। किसानों द्वारा मुआवजे के बारे में सवाल पूछने से अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। किसानों ने नापजोख का बहिष्कार किया जिसके बाद अधिकारियों द्वारा किसानों की अनुपस्थिति में नापजोख किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news