सरगुजा

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता-श्याम बिहारी
06-Apr-2024 8:59 PM
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रथम पंक्ति  के कार्यकर्ता-श्याम बिहारी

भाजयुमो का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव को संज्ञान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार योजना व तरीके से युवा मोर्चा की मंडल इकाई तक के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लोकसभा कार्यालय अंबिकापुर में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता हैं । स्थापना दिवस की बधाई देते हुए युवाओं को रीढ़ की हड्डी भी बताया। चुनाव में प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को विजय बनाना है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के जीत के लिए बधाई दी और कहा कि  लोकसभा चुनाव में भी हम अपने सांसद को जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे, ताकि भारत फिर से विश्व गुरु के शिखर पर आगे बढ़े और एक नया कृतिमान स्थापित कर सके।  सहसंयोजक अखिलेश सोनी ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार की ऊर्जा होती है ऐसी ऊर्जा और ताकत शायद ही किसी कार्यकर्ता में विद्यमान है,मैं भी युवा मोर्चा का कार्यकर्ता रहा हूं तो मैं उनके जज्बातों को समझ सकता हूं मेरा ऐसा मानना है कि युवा मोर्चा के बदौलत ही  पूरे संभाग में विधानसभा में जीत अर्जित की है।आने वाले समय के लोकसभा चुनाव में भी भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में युवा संकल्प में अंबिकापुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल ने पत्रक के माध्यम से युवाओं को शपथ दिलाया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी। सम्मेलन के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सरगुजा विश्व विजय सिंह तोमर,सूरजपुर जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, भाजपा जिला मंत्री सरगुजा रामप्रवेश पांडे,भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पार्षद रिंकू वर्मा,किसान मोर्चा के नेता आकाश गुप्ता,कार्यक्रम में मंच का संचालन युवा मोर्चा के प्रशिक्षण सह प्रभारी व लोकसभा सह प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह देव ने किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news