दुर्ग

भाजपा के स्थापना दिवस पर लिया पार्टी को जिताने का संकल्प
07-Apr-2024 6:01 PM
भाजपा के स्थापना दिवस पर लिया पार्टी को जिताने का संकल्प

दुर्ग, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण और परिचर्चा का आयोजन करके मनाया गया। 

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। परिचर्चा में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। आज भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। भाजपा अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। जिला महामंत्री व विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने इसी राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दी थी। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से विकास का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक पहुंच रहा है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये ने कहा कि आज भारतीय राजनीति पर नजर डालें तो एक बात स्पष्ट होकर सामने आती है कि भाजपा के बिना देश के राजनीतिक परिदृश्य की कल्पना नहीं की जा सकती, बिना भाजपा का जिक्र किये भारतीय राजनीति की कोई परिचर्चा पूरी नहीं हो सकती। भाजपा के नीति निर्धारकों ने इसे साधारण राजनीतिक दल के रुप में नहीं बल्कि एक वैचारिक संगठन के रुप में विकसित किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड, अजय तिवारी, विनायक नातू, सुधा सिंह, कमल तिवारी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने किया। पार्टी के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर पचरीपारा के शंकर यादव ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से भाजपा की सदस्यता ली।

राष्ट्र ही भाजपा के लिए सर्वोपरि- गजेंद्र यादव
भाजपा जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस है। जनसंघ से निकली बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने समस्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। वे ऐसे पार्टी के हिस्सा है जिन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर कार्य करते है। इसीलिए आज पूरा देश कह रहा है हम भी मोदी के परिवार। बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर विधायक गजेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों के संघर्ष और त्याग को नमन करते हुए कहा की बीजेपी राष्ट्र प्रथम के ध्येय पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवा में जुटी है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर देशभर में लोग भाजपा प्रवेश कर रहे है इससे विपक्ष के कार्यकर्त्ता भी अछूते नहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news